टेहरोली: टहरौली सब्जी मंडी के पास लोडिंग गाड़ी पलटी, मचा हड़कंप
तहसील टहरौली के नजदीक सीसी निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें आज शुक्रवार को समय 4 बजे एक तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गाड़ी में सवार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई लोडिंग गाड़ी पलट जाने पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई लोगों के सहयोग के बाद गाड़ी को मौके से हटाया गया है जिसके बाद आवागमन शुरू हो पाया है