हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के गांव बहलोलनगर में पुलिस चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ, नशा तस्कर और अपराधियों में बड़ा ख़ौफ़
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के गांव बहलोलनगर में एसपी नरेंद्र मीणा के निर्देशानुसार पुलिस के नवाचार के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया तथा ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई तथा सीओ सिटी मीनाक्षी भी मौके पर मौजूद रही।