जतारा: खोडेरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने तीन लोगों पर हमला किया
टीकमगढ़ जिले के खोडेरा गांव में एक परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे घायल पार्वती ने कवरेज के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सोनू मनबू चतरा रैकवार मातादीन पाल ने पुराने विवाद के राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी रंजिश को लेकर मारपीट की गई।