जतारा: शासकीय स्कूल करमोरा में शिक्षकों का किताबें जलाते वीडियो हुआ वायरल, कहा- रद्दी जला रहे थे
टीकमगढ़ जिले के जतारा ब्लॉक शासकीय स्कूल में शिक्षकों का किताबों को जलाते वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षकों ने सफाई दी है शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने ठंड से बचने के लिए स्कूल की सफाई के दौरान निकली रद्दी को जलाया था ना की किताबों को किसी छात्र ने वीडियो बना कर वायरल किया था।