धामपुर: नहटौर में चामुंडा धाम मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों के बाद प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
Dhampur, Bijnor | May 12, 2026 नहटौर मे चामुंडा धाम मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजस्व विभाग की एक उच्च स्तरीय टीम ने मंदिर परिसर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।जांच दल का नेतृत्व नायब तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने किया। टीम में कानूनगो ओमवीर सिंह और हल्का लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि मौजूद रहे