गुना नगर: सत्यनारायण मंदिर गली में हथियारों का खुला प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर सनसनीखेज वायरल वीडियो से उठे सवाल
गुना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की सत्यनारायण गली से बुधवार 1 जुलाई शाम 5:00 बजे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह शराब पार्टी के दौरान कई पिस्टलों के साथ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग युवक की पहचान दोपेश सेन के रूप में बता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।