गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने सरकारी योजना के तहत फर्जी बैंक खाता खुलवाकर अवैध लेन-देन करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर व प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त समसुल्हक उर्फ शब्बू उर्फ रेयान,सारिक अनवर व सारिम को घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल व 03 सिम के साथ गिरफ्तार किया कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण द्वारा वादी को सरकारी योजना के तहत खाता खोलवाने पर पैसे मिलने का लालच दिया गया।