गोरखपुर: अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम और व्यापारियों के बीच हुई तीखी नोकझोक,सड़को पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का चला डंडा।
बताते चले कि कुछ दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के आगे समानो को रखकर सड़क जाम कर दिया जाता है।जिससे आने जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।बुधवार को नगर निगम की टीम ने नखास चौक से लेकर खूनीपुर तक अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।इस दौरान व्यपारियों में हड़कंप मच गया।और टीम के साथ व्यापारियों में तीखी नोकझोक भी हुई।