वाराणसी में कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
Sadar, Varanasi | Feb 16, 2026 वाराणसी: कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम वाराणसी। वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में आज पूरे कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल दस्ता, भारी पुलिस बल एवं पीएसी की टीम मौके पर मौजूद रही।