शामली: थानाभवन के मोहल्ला नानू नीलग्राम निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Apr 29, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे थानाभवन थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थानाभवन के मोहल्ला नानू नीलग्राम निवासी खालिद पुत्र कय्यूम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।