करछना: गंगोत्री नगर फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, टला बड़ा हादसा
नैनी थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक एक कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा।गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे। हालांकि घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।