बस्तर की ग्रामीण प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और स्थानीय हुनर का खूबसूरत संगम।
रक्षाबंधन के अवसर पर जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने हस्तनिर्मित और पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी लगाई।
धान, चावल, बीज, बांस, मयूर पंख, प्राकृतिक धागों और कौड़ियों से तैयार इन राखियों में बस्तर की लोककला और संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। 🌿
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना ने राखियां खरीदकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
वोकल फॉर लोकल. महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण. बस्तर के हुनर को सम्मान। ❤️
#Bastar #chhattisgarh
51 views | Bastar, Chhattisgarh | Aug 18, 2026