मेराल: रारो गांव में भूमि विवाद में पिता-पुत्र की पिटाई, एक की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर
डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों में भोदाली प्रजापति व उनका पुत्र समाजदेव प्रजापति शामिल हैं। इनमें समाजदेव प्रजापति को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में समाजदेव प्रजापति ने बताया कि दूसरे पक्ष के नंदू प्रजापति व उसके बाबा के बीच काफी पहले ही जमीन क