सहारनपुर: सैयद माजरा टोल प्लाजा के कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे, पीएफ-ईएसआई, वेतन वृद्धि और श्रमिक अधिकारों की मांग की
सहारनपुर के सैयद माजरा टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हस्तक्षेप की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले चार से पांच वर्षों से टोल प्लाजा पर कार्यरत हैं, लेकिन आज भी उन्हें बेहद कम वेतन मिल रहा है।