रामसनेही घाट: सूरजपुर गांव में खेत में काम करते समय किसान को सांप ने काटा, सीएचसी रामसनेही घाट में चल रहा इलाज
पूरे भवन मजरे सूरजपुर गांव में खेत में काम करते समय किसान को सांप ने काटा। सीएचसी रामसनेही घाट में किसान का चल रहा इलाज।हरिप्रसाद पुत्र हौसला प्रसाद उम्र करीब 55 वर्ष खेत में धान लगवाने का काम कर रहे थे तभी उनको सांप ने काट लिया। परिजन सीएचसी रामसनेही घाट लेकर पहुंचे। आज शनिवार की दोपहर 12:30 बजे डॉक्टर रईस खान के द्वारा हरिप्रसाद का इलाज किया जा रहा है।