दीपका: मदनपुर में तेंदूपत्ता सीजन ने पकड़ी रफ्तार, जंगल से निकल रहा हरा सोना
Dipka, Korba | May 10, 2026 केंदई रेंज अंतर्गत मदनपुर समिति के करैहापारा फड़ में इन दिनों जंगलों की रौनक बढ़ गई है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों की ओर निकल पड़ते हैं और मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़कर फड़ तक पहुंचा रहे हैं। यहां पोषक अधिकारी मंगल सिंह नायक और फड़ अभिरक्षक महेश श्याम की निगरानी में संग्रहण और खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। तेंदूपत्ता, जिसे ग्रामीण इलाकों में