ग्वालियर गिर्द: युवक को घेरकर बेरहमी से पिटाई, पीडित पक्ष ने किया थाने का घेराव, CCTV फुटेज वायरल
बुधवार तडके पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया।घटना माधवगंज थाना क्षेत्र के मामा के बाजार की है,इसमें एक युवक दूसरे गुट के हाथ लग गया।उसकी बेरहमी से बदमाशों ने लाठी डंडो से मारपीट की।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।दूसरे गुट के लोग बाद में माधवगंज थाने पहुंच गए।पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई के विरोध में उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।