थाना सिविल लाइन क्षेत्र से गुम हुए 8 वर्षीय बालक को पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला। गुमशुदगी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई। सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने के साथ चक्षु अभियान के तहत लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने शनिवार की रात करीब 2 बजे बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार क