रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री व संग्रहण पर 10 मामले दर्ज
जिले में अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की।