मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर का सोमवार को करीब 4 बजे सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर 12 जून, 13 जून एवं 15 जून 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।