शिवपुरी नगर: शिवपुरी में युवाओं की रगों में घुल रहा है 'मैला जहर': लुधावली-फतेहपुर में खुलेआम चल रहा स्मैक का कारोबार
शिवपुरी शहर में नशे का काला कारोबार अब युवाओं की जिंदगी को दीमक की तरह चाट रहा है। शहर के लुधावली और फतेहपुर जैसे रिहायशी इलाकों से सामने आए कुछ वायरल वीडियो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ युवा खुलेआम स्मैक का सेवन कर रहे हैं और उसका धंधा चला रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि अब केवल स्मैक ही नहीं