कुम्भराज: बांसाहेडा में सड़क किनारे मिला शव वन भूमि पर कब्जे की शिकायत पर चौकीदार के बेटे की 2 लोगो ने तौलिया से गला घोट कर हत्या
Kumbhraj, Guna | Jul 4, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के बांसाहेड़ा गांव में सड़क किनारे 2 जुलाई को मृतक आजाद सिंह उर्फ नैना गुर्जर का शव मिला था। 4 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, वनभूमि पर कब्जा कर खेती करने की शिकायत गांव के चौकीदार रंगलाल गुर्जर ने की थी इसी रंजिश में गांव के रामप्रसाद लोधा बीरम लोधा ने नैना गुर्जर की तौलिया से गला घोटकर हत्या की। दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही जारी।