बहरोड़: बहरोड़ में सराहनीय पहल: न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे, सभी को सौंपी गई जिम्मेदारी
Behror, Alwar | Apr 29, 2026 बहरोड़ भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने को लेकर बहरोड़ में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। अर्पण सेवा फाउंडेशन, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मिलकर बुधवार को दोपहर एक बजे न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। इस सामाजिक कार्य की हर ओर सराहना हो रही है।