गुमला: पुसो थाना क्षेत्र के महतो मोड़ के पास सड़क हादसे में सहिजाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल
Gumla, Gumla | Apr 7, 2026 पुसो थाना क्षेत्र के महतो मोड़ के समीप सड़क हादसे में सहिजाना निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की मौत हो गई। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम करा सदर अस्पताल में परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वंही इस घटना में बताया कि बलराम गोप जख्मी है जिसे रिम्स रेफर किया गया है।घटना के विषय में बताया कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।