हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.55 किलो अफीम, 7 लाख नकद और बोलेरो के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चौपारण थाना क्षेत्र में 1.550 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की गई। गुप्त सूचना पर चतरा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान दो तस्कर पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।