होशंगाबाद नगर: बीते 24 घंटे में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े, 16.2 मिमी वर्षा दर्ज
नर्मदापुरम में बीते 24 घंटे के बारिश के आंकड़े मौसम विभाग ने रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे जारी किए हैं। शनिवार रविवार दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वही 24 घंटे में कुल 16.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। दरअसल शनिवार रविवार देर शाम से ही मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर शुरू हुआ कई स्थानो पर पेड़ गिरे।