भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका में युवती गंभीर हालत में भर्ती
बिठौली थाना क्षेत्र के ग्राम कालेश्वर गढ़िया निवासी 23 वर्षीय सुनीता पुत्री रामाधार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका पर मंगलवार शाम 6 बजे गंभीर हालत में बकेवर 50शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन उसे ऑटो से इटावा ले जा रहे थे, लेकिन लखना पहुंचने पर हालत गम्भीर होनेपर 108 एंबुलेंस की मदद से बकेवर 50 शैय्या अस्पताल लाया गया!