देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बजट सत्र को लेकर साधा निशाना
सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शाम 3 बजे बजट सत्र को लेकर सरकार पर निशान साधा उन्होंने कहा कि बजट सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें सत्र के दौरान आम जनता के तमाम सवालों को उठाया जाता है हालांकि सत्र अमूमन उतना नहीं चलता है जितना साल भर सत्र को चलना चाहिए लेकिन सत्र के दौरान इस बार यूसीसी सहित कई मुद्दों को उठाया जाएगा