वैर: भरतपुर के वैर इलाके में तेज अंधड़, जनजीवन हुआ प्रभावित
Weir, Bharatpur | May 12, 2026 भरतपुर। वैर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को अचानक तेज अंधड़ आया। धूल भरी हवाओं के साथ चले अंधड़ से दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। अंधड़ के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।