परसिया: मंगली बाजार में पानी के लिए नागरिकों का चक्का जाम, पानी के आश्वासन पर आंदोलन खत्म
परासिया चांदामेटा मार्ग पर मंगली बाजार में नागरिकों ने सोमवार को सुबह साढे दस बजे चकाजाम कर दिया। एक घंटे तक परासिया चांदामेटा मार्ग बंद रहा। वार्डवासी पानी नहीं आने से नाराज थे। वार्ड के हिस्से का पानी अन्या वार्डों मे दिए जाने से नाराज होकर नागरिक सडक पार्षद सावित्री रिंकी वर्मा के नेतृत्व में सडक पर उतर आए।