भोगांव: भोगांव में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
भोगांव में पदाधिकारी अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा लगभग बारह दिनों पूर्व की गई अभद्रता पर प्रशाशन द्वारा सम्मानजनक हल नहीं निकलने पर तहसील अभिभाषक परिषद के आक्रोशित अधिवक्ता आगामी शुक्रवार तक तहसील के किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। पांच दिन तक करेंगे कलम बन्द हड़ताल।