मुरैना नगर: विधानसभा अध्यक्ष ने फीता काटकर थामा रैकेट, मुरैना को मिली ₹9.82 करोड़ की खेल सौगात
मुरैना शहर के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज शुक्रवार शाम को 9.82 करोड़ रुपये की लागत से बने इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया।उन्होंने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।कॉम्प्लेक्स में शूटिंग रेंज,मल्टीपरपज़ हॉल और 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।