शंभूगंज: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में मिर्जापुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
मिर्जापुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर और मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। गुरुवार के दोपहर बाद करीब 4:00 बजे प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आभाष कुशवाहा ने बताया कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से ना कि सिर्फ इस क्षेत्र का बल्कि पूरे बिहार का समुचित विकास होगा।