किसान आंदोलन की वजह से अंबाला में प्रशासन द्वारा मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिसकी वजह से आमजन को काफी नुकसान हो रहा है। मोबाइल इंटरनेट बंद होने की वजह से अंबाला में ब्रॉडबैंड लगवाने की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। प्रतिदिन ब्रॉडबैंड लगवाने का जो आंकड़ा 8 या 9 होता था अब वह 100 पार हो चुका है।