किसानों को बदनाम करने के लिए सरकार जानबूझकर सड़कें जाम कर रही है। सड़कें और इंटरनेट बंद करके बीजेपी-जेजेपी साजिश के तहत जनता को परेशान कर रही है ताकि किसानों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया जा सके। ये कहना है कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा का। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह जायज है।