दनियावां: दनियावां चौराहा के पास मध्य निषेध टीम ने छापेमारी कर कार और एंबुलेंस से 238 लीटर विदेशी शराब बरामद की
दनियावां चौराहा के पास छापेमारी कर मद्य निषेध की टीम ने एक कार और एक एम्बुलेंस से 238 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। एंबुलेंस चालक जेठुली गांव निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं कार से हनुमान नगर पटना के करण कुमार और हिलसा नालंदा के अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। कार के डिक्की व एंबुलेंस के तहखाना में शराब रखा था। दोनों वाहन को जब्त किया है।