पटना ग्रामीण: खाजेकलां में नर्सिंग हॉस्टल के कबाड़ में लगी आग: फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल नर्सिंग हॉस्टल कैंपस के बगल में बुधवार की सुबह कबाड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही नर्सिंग हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।