बेहट: शाहपुर गाड़ा की नदी पर सपा विधायक उमर अली खान के सौजन्य से बनेगा 160 मीटर लंबा पुल
बेहट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक उमर अली खान के सौजन्य से शाहपुर गाड़ा में लगभग 160 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह पुल करीब 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनकर तैयार होगा, शाहपुर गाड़ा पहुंच सपा विधायक ने जानकारी दी l क्षेत्रवासियो ने विधायक का आभार जताया है