बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर प्रदर्शन, ब्राह्मण एकता परिषद ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
बहराइच बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान युवक भरत तिवारी की मौत के विरोध में मंगलवार को बहराइच में प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले लोगों ने बिहार सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यवाही की मांग को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा है।