रॉबर्ट्सगंज: तेज आंधी-तूफान से लोगों को गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई कमी, लोगों ने ली राहत की सांस
सोनभद्र में तेज आंधी तूफान से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है बता दें की आंधी तूफान और बारिश से तापमान लगभग 6 डिग्री गिर गया और 40 डिग्री से गिरकर तापमान 34 डिग्री पहुंच गया इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने राहत की सांस ली हालांकि आंधी तूफान से अभी कहीं भी नुकसान की खबर नहीं है।