गोपालपुर: बारिश से मौसम सुहाना, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
देर रात से हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन सिंघिया मकंदपुर, गोसाईंगांव, अभिया, सुकटिया बाजार, पचगछिया और सैदपुर समेत कई गांवों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं खुले में बंधे पशुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।