अररिया: नगर परिषद द्वारा ईद के अवसर पर विशेष सफाई और शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई थी
Araria, Araria | Mar 31, 2025 ईद के मुबारक मौके पर नगर परिषद ने शहर भर के सभी ईदगाहों की विशेष सफाई की व्यवस्था की। इसके साथ ही, नवाजियों की सुविधा के लिए शीतल पेय जल की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज ने स्वयं सभी ईदगाहों का दौरा किया और सफाई एवं जल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नवाजियों की सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया।