अररिया: ईद के मौके पर इस्लामनगर ईदगाह में मुस्लिम भाइयों ने अदा की नवाज और एक-दूसरे को दी बधाई
Araria, Araria | Mar 31, 2025 शहर के इस्लामनगर स्थित ईदगाह में आज ईद- उल फितर के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की. ईदगाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और समर्पण के साथ ईद की नमाज अदा की. नमाज के बाद, सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और ईश्वर से दुनिया भर में शांति, सुख, और समृद्धि की दुआ की.