अररिया: रामपुर कोदरकट्टी में घरेलू विवाद के चलते युवती ने खाया कीटनाशक, अचेत होने पर सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Araria, Araria | Mar 30, 2025 अररिया सदर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी गांव में मां से घरेलू विवाद होने रविवार को एक युवती ने घर में रखे कीटनाशक दवा को खा लीया। जब युवती अचेत होने लगी तो परिजन के सहयोग से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गयी है।