गाज़ियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन हुआ स्थगित, महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद नगर निगम के विरुद्ध शुक्रवार को होने वाला विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का धरना प्रदर्शन चुनाव और आचार संहिता होने के कारण महापौर और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर अभी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष अतुल गर्ग ने बताया कि नगर आयुक्त व महापौर ने हमारी समस्त मांगों को माना है।