चांदपुर: नूरपुर के गांव जाफराबाद कुराई में अधूरे नाले के निर्माण के कारण जलभराव की समस्या से लोग परेशान
गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के गांव जाफराबाद कुराई में एक सप्ताह से नाले का निर्माण अधूरा पड़ा होने पर पानी की निकासी नहीं होने पर एक रास्ते में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है पानी लोगों के घरों तक पहुंचाने की कगार पर है। रुके हुए पानी में बदबू फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।