तिजारा थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर चार फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थाई वारंटी और दो गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।थानाधिकारी जयप्रकाश यादव ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।