बैरसिया: भोपाल में गुड फ्राइडे पर ईसाई समाज ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया
भोपाल में गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज के लोगों के द्वारा प्रभु यशु मसीह के बलिदान को याद किया गया शांति और मानवता का दिया संदेश। आपको बता दें कि भोपाल में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धा और आस्था के साथ याद किया। शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।