ब्यावर: राइड फॉर पीस: शांति का संदेश लेकर निकले बाइकर्स का ब्यावर में हुआ स्वागत
Beawar, Ajmer | Oct 19, 2026 ब्यावर. विश्व शांति और तीसरे विश्व युद्ध के खतरे के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर केरल से पंजाब जा रहे तीन बाइकर्स का रविवार को ब्यावर में स्वागत किया गया।बाइकर्स बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई और गुजरात होते हुए ब्यावर पहुंचे। यहां अजगर बाबा का थान और चांग गेट पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।