हनुमानगढ़: लखूवाली में घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, बोलेरो और स्कोर्पियो में की तोड़फोड़
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के लखुवाली में घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने और दो वाहनों में तोड़फोड़ करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में उम्मेद खान पुत्र सुल्तान खान की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में कुछ जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है।